Facebook-f Youtube X-twitter

पुणे में जीत का जश्न बना हादसा, आग से 16 लोग झुलसे

पुणे | महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद पुणे जिले के जेजुरी में जीत का जश्न उस समय हादसे में बदल गया, जब समारोह के दौरान अचानक आग लग गई। इस घटना में दो नवनिर्वाचित पार्षदों सहित कम से कम 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को नगर परिषद चुनाव के नतीजों के बाद जेजुरी में विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा पारंपरिक रूप से खंडोबा मंदिर परिसर में ‘भंडारा’ (पीला गुलाल) उड़ाकर खुशी मनाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि ज्वलनशील पदार्थ, पटाखों या जलते दीये के संपर्क में आने से भंडारे ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलाल में किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ या पाउडर मिला हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने भी भंडारे में मिलावट की आशंका जताई है। वहीं, पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब भंडारा जलते हुए दीये पर गिर गया। इस दुर्घटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की विजयी उम्मीदवार स्वरूपा खोमने और मोनिका घड़गे भी झुलस गई हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.