Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलूचिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 11 अफगान नागरिकों की मौत

पेशावर | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चागई जिले में नोकिन्डी क्षेत्र के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 अफगान नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अफगान नागरिकों से भरी एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे तेल टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी अफगान नागरिक अवैध रूप से ईरान के रास्ते यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए एक संगठित मानव तस्करी नेटवर्क की मदद ली जा रही थी। सभी यात्री ईरान निर्मित ‘जम्याद’ पिकअप वाहन में सवार थे, जिसमें कुल 21 लोग मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वाहन तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक सामान्य मार्ग से पाकिस्तान में दाखिल हुआ था। हादसा देर रात उस समय हुआ, जब पिकअप नोकिन्डी से करीब 35 किलोमीटर दूर एक सुनसान कच्चे इलाके में पहुंची और सामने से आ रहे तेल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों व घायलों को बाहर निकाला। नोकिन्डी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नादिर खान ने बताया कि अस्पताल में 11 शव और 9 घायल लाए गए थे। घायलों का उपचार किया जा रहा है और फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी लोग, चालक को छोड़कर, अफगान नागरिक थे। पिकअप चालक खुदानज़र, जो तफ्तान का निवासी था, उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। चागई जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शरीफ ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालक का शव तफ्तान भेज दिया गया, जबकि मृत अफगान नागरिकों के शव और घायलों को अफगान सीमा अधिकारियों के माध्यम से अफगानिस्तान भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह दुर्घटना एक बार फिर पाकिस्तान-ईरान सीमा से सटे इलाकों में खतरनाक सड़क यात्रा और अवैध प्रवासन से जुड़े गंभीर जोखिमों को उजागर करती है।

इस बीच, बलूचिस्तान के बोलन और सिबी क्षेत्रों में भी अलग-अलग सड़क हादसों में दो और लोगों की मौत की खबर है। बोलन पास इलाके में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही जान चली गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.