Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने जनता के लिए 10 आधुनिक अस्पताल किए समर्पित

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हर जिले में सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल विकसित किए जा रहे हैं और अब तक 10 अस्पताल जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इन अस्पतालों में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और लैब सुविधाओं सहित सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं, अन्य 22 अस्पतालों पर निर्माण और विकास का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक मामन खान के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पहले की सरकार ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में हर वर्ष केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध होते थे, जबकि अब यह संख्या लगभग 200 तक पहुंच चुकी है। एमबीबीएस सीटों की संख्या भी 700 से बढ़ाकर 2500 से अधिक कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां और सभी प्रकार की जांच की सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए 30 बेड वाले अस्पताल को 50 बेड, 50 बेड को 100, 100 बेड को 200 और 200 बेड वाले अस्पताल को 400 बेड में अपग्रेड किया गया है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई गई है। साथ ही अस्पतालों में इलाज के साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.