Facebook-f Youtube X-twitter

अरावली विवाद: राव नरेंद्र बोले यह राजनीति नहीं, भविष्य का सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अरावली पर्वतमाला को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी राजनीतिक एजेंडे से नहीं, बल्कि हमारे भविष्य, अस्तित्व और सांसों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ों की अहमियत उनकी ऊंचाई से नहीं, बल्कि उनके पर्यावरणीय योगदान से तय होती है और छोटी पहाड़ियां भी उतनी ही आवश्यक हैं जितनी बड़ी चोटियां।

राव नरेंद्र सिंह ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अरावली मानने से इनकार किए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अरावली उत्तर भारत की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार है, जो शहरों के फेफड़ों की तरह काम करती है और देश का सबसे बड़ा भूजल रिचार्ज क्षेत्र भी है। यदि अरावली की छोटी पहाड़ियों को खनन के लिए खोला गया, तो इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ेगा और रेगिस्तान आबादी वाले इलाकों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि आज अरावली के रहते हालात चिंताजनक हैं, ऐसे में इसके बिना स्थिति और भी भयावह हो सकती है। राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से अपील की कि अरावली को उसकी ऊंचाई के आधार पर नहीं, बल्कि उसके पर्यावरणीय महत्व और योगदान को ध्यान में रखते हुए संरक्षित किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.