Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा में गूंजे सोनीपत–गन्नौर मुद्दे, बाईपास और स्टेडियम की मांग

गन्नौर (सोनीपत)। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सोमवार को सोनीपत जिले से जुड़े अहम विकास मुद्दे सदन में छाए रहे। गन्नौर और सोनीपत के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात, जलभराव और खेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से त्वरित और ठोस समाधान की मांग की।

गन्नौर बाईपास को लेकर सदन में जोरदार मांग

गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने शहर की गंभीर जाम और जलभराव समस्या को रेखांकित करते हुए गन्नौर बाईपास निर्माण को क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि बाईपास के अभाव में शहर की लाइफ लाइन बाधित हो रही है और आमजन को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि जमीन अधिग्रहण की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए नहरी विभाग की राजपुरा माइनर से सटी जमीन को सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर वहां लिंक रोड का निर्माण किया जाए। इससे गन्नौर शहर का लगभग 40 प्रतिशत यातायात दबाव कम किया जा सकता है। यह विकल्प समय और धन—दोनों की बचत करेगा।

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में आश्वस्त किया कि सरकार गन्नौर बाईपास निर्माण को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही विधायक द्वारा सुझाए गए नहरी मार्ग के विकल्प की व्यवहार्यता जांच कर जल्द ही डीपीआर तैयार कराई जाएगी।

जलभराव समस्या के समाधान की योजना

विधायक कादियान ने गन्नौर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या भी सदन में उठाई। मंत्री गंगवा ने जानकारी दी कि 14 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। योजना के तहत 2200 मीटर लंबी आरसीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पंपिंग स्टेशन के लिए 1200 वर्ग फुट भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए मार्केट बोर्ड को पत्र भेजा जा चुका है। जमीन उपलब्ध होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इसके अलावा विधायक ने यूरिया और डीएपी की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई, यमुना क्षेत्र में कटाव रोकने, अगवानपुर फाटक ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण और गन्नौर नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग भी उठाई।

सोनीपत में खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर

सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने विधानसभा के शून्य काल में शहर के खेल ढांचे को मजबूत करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सुभाष स्टेडियम और सेक्टर-4 स्टेडियम के व्यापक नवीनीकरण की मांग रखी।

उन्होंने सुभाष स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबाल और हैंडबाल के लिए आधुनिक इंडोर स्टेडियम, अत्याधुनिक जिम, शौचालय और ड्रेसिंग रूम बनाने की जरूरत बताई। वहीं, सेक्टर-4 स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बदलने, एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण, खराब पिचों और गोल पोस्ट को दुरुस्त करने, वार्मअप एरिया, दर्शक दीर्घा और मजबूत तारबंदी की मांग की।

साथ ही एस्ट्रोटर्फ पर पानी की व्यवस्था के लिए ट्यूबवेल के नवीनीकरण, आधुनिक स्प्रिंकलर सिस्टम, महिला खिलाड़ियों के लिए अलग शौचालय व ड्रेसिंग रूम और स्वच्छ पेयजल की सुविधा पर भी जोर दिया गया।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि सोनीपत के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में सरकार को खेल सुविधाओं से जुड़ी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। सरकार की ओर से सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.