Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में टीबी टीकाकरण घोटाला, बिना वैक्सीन बने फर्जी रिकॉर्ड

झज्जर | केंद्र सरकार की ओर से संचालित टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बहादुरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कई कॉलोनियों में बीसीजी टीकाकरण किए बिना ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कागजों में टीकाकरण पूरा दर्शा दिया। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग और बड़े स्तर पर घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत देश के 22 राज्यों में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम लागू किया गया है। इसका उद्देश्य टीबी रोगियों के परिजनों और संभावित मरीजों को बीसीजी का टीका लगाकर बीमारी की रोकथाम करना है। बहादुरगढ़ की कई कॉलोनियों में भी यह अभियान चलाया जाना था, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में न तो कोई सर्वे टीम आई और न ही टीकाकरण अभियान चलाया गया।

स्थानीय महिलाओं ने किए चौंकाने वाले खुलासे

जांच के दौरान आदर्श नगर स्थित अर्बन पीएचसी पर कई महिलाएं पहुंचीं, जिनके नाम स्वास्थ्य विभाग के सर्वे रिकॉर्ड में दर्ज मिले। हालांकि महिलाओं ने स्पष्ट किया कि उन्हें या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बीसीजी का टीका नहीं लगाया गया। महिलाओं का आरोप है कि विभाग ने बिना मौके पर पहुंचे ही टीकाकरण का रिकॉर्ड तैयार कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्रियों तक पहुंची शिकायत

इस पूरे मामले की शिकायत अनूप अहलावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से की, जिसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई। जांच समिति ने शिकायतकर्ता से पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की।

बीसीजी वैक्सीन की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप

शिकायतकर्ता अनूप अहलावत ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की बीसीजी वैक्सीन को कथित तौर पर ब्लैक मार्केट में बेचा गया है। उनका दावा है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

अनूप अहलावत ने चेतावनी दी है कि यदि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई या दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करेंगे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, हालांकि इस संबंध में विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.