Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में शीतकालीन अवकाश घोषित, सभी स्कूल 15 दिन बंद

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य के सभी विद्यालय 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। अवकाश के बाद 16 जनवरी 2026 से स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन अवकाश से जुड़े निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

हालांकि, अवकाश के दौरान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यदि सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार आवश्यकता पड़ी, तो कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। यह व्यवस्था केवल बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित छात्रों पर ही लागू होगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि सर्द मौसम और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। विभाग का उद्देश्य छात्रों को ठंड के प्रकोप से बचाते हुए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। यह आदेश सहायक निदेशक (शैक्षणिक) की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा के निर्देशानुसार जारी किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.