Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विधानसभा सत्र: कांग्रेस उलझी, इनेलो दूर रहा, भाजपा रही हावी

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र राजनीतिक तौर पर बेहद अहम और हंगामेदार रहा। पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव न केवल विफल रहा, बल्कि विपक्ष की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर गया। कांग्रेस इस प्रस्ताव में उलझकर रह गई, जबकि उसे इनेलो का अपेक्षित समर्थन भी नहीं मिल सका। दूसरी ओर, भाजपा ने सदन की कार्यवाही और राजनीतिक रणनीति—दोनों मोर्चों पर बढ़त बनाए रखी।

इस सत्र में कुछ नई संसदीय परंपराएं भी देखने को मिलीं। पहली बार स्पीकर हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेता पद को उसकी गरिमा के अनुरूप सम्मान दिया। करीब सवा साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष के नेता के रूप में सदन में उपस्थित रहे, जिसकी औपचारिक घोषणा स्पीकर ने सदन में की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हुड्डा के राजनीतिक जीवन और संसदीय अनुभव की सराहना करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बताया। यह बयान सदन में चर्चा का विषय बना और इसे भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा गया। पूरे सत्र के दौरान स्पीकर ने कार्यवाही का संयमित और व्यवस्थित संचालन किया।

सत्र के दौरान कांग्रेस को अलग-अलग मुद्दों पर तीन से चार बार वॉकआउट करना पड़ा। अविश्वास प्रस्ताव पर करीब साढ़े पांच घंटे चली लंबी बहस के बाद कांग्रेस बिना मतदान कराए ही सदन से बाहर निकल गई, जिससे भाजपा की रणनीति सफल साबित हुई। कांग्रेस ने अपने प्रस्ताव में ‘तंत्र का लोक’ और ‘टनल सोच’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया, जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को तीखे अंदाज में घेरा।

इस सत्र में कांग्रेस और इनेलो के बीच तालमेल की कमी भी साफ नजर आई। कांग्रेस के 37 विधायकों को किसी भी मुद्दे पर इनेलो के दो विधायकों का समर्थन नहीं मिला, जबकि इनेलो विधायक कई बार कांग्रेस पर ही अधिक हमलावर दिखे। वहीं, कांग्रेस विधायकों की हरी जैकेट और इनेलो की हरी पगड़ी भी सदन में चर्चा का विषय बनी।

शीतकालीन सत्र में कुल 23 घंटे चर्चा हुई और 16 विधेयक पारित किए गए। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर लाए गए प्रस्ताव के दौरान हुए हंगामे के चलते स्पीकर को नौ कांग्रेस विधायकों को नेम करना पड़ा। इस दौरान महिला मार्शलों और एक कांग्रेस विधायक के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुस्कान भी सत्र के दौरान चर्चा में रही। उन्होंने कहा कि हंसना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, लेकिन विपक्ष को उनकी मुस्कुराहट से भी परेशानी है। भाजपा नेताओं ने इसे आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।

कुल मिलाकर, यह शीतकालीन सत्र कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से कमजोर साबित हुआ, जबकि भाजपा ने न केवल सदन की कार्यवाही पर नियंत्रण रखा, बल्कि राजनीतिक संदेश देने में भी सफलता हासिल की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.