Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

Shimla,23 December-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। केवल बयानबाजी और कागजी योजनाओं से न तो स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और न ही आम जनता को बेहतर इलाज मिल पाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों, तकनीकी व पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। अनेक स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उपकरणों और दवाइयों का अभाव है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हिमकेयर, आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी हैं, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही के कारण इन योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। कागजों में योजनाएं जरूर चल रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

आईजीएमसी मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया 

आईजीएमसी शिमला में हाल ही में हुई मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था, अत्यधिक भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की कमी और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के लिए गंभीर चेतावनी हैं, लेकिन सरकार इसे भी हल्के में ले रही है।जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए तुरंत खाली पदों को भरा जाए, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, आवश्यक दवाइयों व उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुंचाया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.