Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूखे से जूझ रही हरियाली को संजीवनी: मेयर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में चमियाना में 1500 पौधों की सिंचाई

Shimla, Sanju-:राजधानी शिमला में लंबे समय से बारिश न होने के कारण पैदा हुए ड्राय स्पेल का असर अब शहरी हरियाली पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बरसात के मौसम में नगर निगम द्वारा लगाए गए पौधे पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम शिमला की टीम ने मेयर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में चमियाना क्षेत्र का दौरा किया और वहां लगाए गए पौधों की सिंचाई की।

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत चमियाना में करीब एक सप्ताह तक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। इस दौरान निगम द्वारा एक हेक्टेयर से अधिक भूमि पर लगभग साढ़े तीन हजार पौधे रोपे गए थे। हालांकि, बीते तीन महीनों से बारिश न होने के कारण इन पौधों के सूखने का खतरा बढ़ गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने दो बड़े पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर पौधों को जीवनदान देने की पहल की।पहले दिन करीब 1500 पौधों की सिंचाई की गई, जबकि शेष लगभग 50 प्रतिशत पौधों को आने वाले दिनों में पानी दिया जाएगा। निगम की टीम ने फायर ब्रिगेड में उपयोग होने वाले विशेष पाइपों की मदद से पौधों को पानी पहुंचाया, ताकि प्रत्येक पौधे को समान मात्रा में पानी मिल सके और जड़ें मजबूत बनी रहें।

इस मौके पर मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बारिश की कमी का असर केवल किसानों और बागवानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे शहरी हरियाली और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत लगाए गए पौधों को बचाना निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पानी के टैंकरों के माध्यम से नियमित सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है।नगर निगम का कहना है कि यदि मौसम की यही स्थिति बनी रहती है, तो अन्य क्षेत्रों में भी लगाए गए पौधों की सिंचाई के लिए इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे। इस अभियान से न केवल पौधों को संजीवनी मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में शिमला की हरियाली को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.