Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस विधायक मामन खान को जान का खतरा? हाईकोर्ट में Z/Z+ सुरक्षा की मांग

चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मामन खान ने अपनी जान को गंभीर और लगातार खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में याचिका दाखिल कर केंद्र और राज्य सरकार से जेड या जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

याचिका में विधायक ने यह भी आग्रह किया है कि बिना न्यायालय की अनुमति उनकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादी पक्षों को 22 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं और अगली सुनवाई तक मामला स्थगित कर दिया है।

मामन खान ने अदालत को बताया कि वे एक संवेदनशील और सांप्रदायिक रूप से नाजुक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। सक्रिय राजनीतिक जीवन और सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना करने के कारण उन्हें संगठित आपराधिक गिरोहों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। याचिका में कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा से जुड़े तत्वों द्वारा निगरानी और संभावित हमले की आशंका का भी उल्लेख किया गया है।

विधायक ने यह भी बताया कि जनवरी 2025 में नूंह के पुलिस अधीक्षक ने उनके निजी वाहन को बुलेटप्रूफ कराने की अनुमति दी थी, जिसमें खतरे को गंभीर बताया गया था। इसके बावजूद मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को उन्होंने अपर्याप्त और अनियमित बताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा में ढिलाई के कारण उन्हें और उनके परिवार को जान का जोखिम बना हुआ है, जिस वजह से उन्हें अस्थायी रूप से नूंह से गुरुग्राम स्थानांतरित होना पड़ा।

याचिका के अनुसार, तीन नवंबर 2025 को उन्होंने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित रूप से सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस निर्णय या कार्रवाई नहीं की गई।

मामन खान ने हाईकोर्ट से अंतरिम राहत की मांग करते हुए कहा है कि याचिका के निपटारे तक उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की कटौती पर रोक लगाई जाए और खुफिया एजेंसियों के आधार पर स्वतंत्र थ्रेट असेसमेंट कराकर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.