Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चावल की आड़ में शराब तस्करी, 1090 पेटी अवैध शराब बरामद

सोनीपत। शराबबंदी वाले राज्यों में अवैध शराब की सप्लाई कर भारी मुनाफा कमाने की मंशा से सक्रिय शराब माफिया के एक बड़े और संगठित नेटवर्क का सोनीपत सीआईए-1 और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पंजाब से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक से चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1090 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि एएसआई विजेयश्वर अपनी टीम के साथ गोहाना रोड बाइपास पर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से पानीपत होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भिगान टोल प्लाजा के पास दिल्ली जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की और आबकारी विभाग को भी इसकी जानकारी दी।

नाकाबंदी के दौरान पानीपत की ओर से आए ट्रक को रोककर जांच की गई। चालक ने अपनी पहचान गांव खेवड़ा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में बताई और दावा किया कि ट्रक में चावल लदा हुआ है, जिसे मध्य प्रदेश के सतना ले जाया जा रहा है। उसने चावल से संबंधित बिल्टी भी दिखाई, जिसमें 23,450 किलोग्राम चावल के 938 बैग दर्ज थे।

हालांकि पुलिस को संदेह होने पर ट्रक का तिरपाल हटाकर गहन जांच की गई। जांच में ट्रक के पीछे की ओर चावल के कट्टे रखे मिले, जबकि आगे की ओर चावल की आड़ में बड़ी संख्या में शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। चालक से शराब से संबंधित लाइसेंस, बिल और परमिट मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में की गई गिनती में रॉयल स्टैग और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 1090 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें बोतल, अध्धा और पाव तीनों तरह की शराब शामिल थी।

पूछताछ में चालक ने बताया कि यह ट्रक गांव सिसाना निवासी नान्हा का है और उसे निर्देश दिए गए थे कि पूछताछ होने पर केवल चावल होने की बात बताए। इस मामले में थाना मुरथल में आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी के कारण इसकी कीमत कई गुना अधिक है। शराब की पेटियों पर ‘सेल फॉर पंजाब’ अंकित था। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि शराब पंजाब के मोहाली स्थित साहिबजादा अजीत सिंह नगर से लोड की गई थी। अब जांच का दायरा बढ़ाकर शराब माफिया के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और आर्थिक लेनदेन की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.