Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका का बड़ा फैसला: H-1B वीजा अब लॉटरी नहीं, सैलरी तय करेगी चयन

वाशिंगटन। अमेरिका जाने का सपना देखने वाले लाखों भारतीयों के लिए बड़ी खबर आई है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी वर्क वीजा (H-1B) सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव का ऐलान किया है। अब दशकों पुरानी ‘लॉटरी सिस्टम’ को खत्म कर दिया गया है और H-1B वीजा आवेदकों का चयन अब ‘वेज-वेइटेड सिस्टम’ यानी सैलरी के आधार पर किया जाएगा। सरल शब्दों में कहें तो जो कंपनी विदेशी कर्मचारी को अधिक सैलरी देगी, उसके कर्मचारी को वीजा मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।

बदलाव के पीछे कारण

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) का मानना है कि पुराने लॉटरी सिस्टम में कई खामियां थीं। कई कंपनियां कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को लाने के लिए लॉटरी का दुरुपयोग कर रही थीं, जिससे स्थानीय अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियों और वेतन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था।

नया सिस्टम 27 फरवरी 2026 से लागू

नए नियम के तहत नौकरियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। हाई-स्किल और हाई-पे वाले सीनियर और स्पेशलाइज्ड रोल वाले प्रोफेशनल्स को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी। एंट्री-लेवल प्रोफेशनल्स और कम वेतन वाले उम्मीदवारों के लिए अमेरिका का दरवाजा अब काफी छोटा हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया अब मेरिट यानी योग्यता और बाजार मूल्य पर आधारित होगी।

ट्रंप प्रशासन के अन्य कदम

H-1B वीजा पर सालाना 1 लाख डॉलर की अतिरिक्त फीस का प्रस्ताव है। इसके अलावा, 10 लाख डॉलर निवेश करने वाले अमीर निवेशकों के लिए नागरिकता का रास्ता सीधे खोला गया है। वीजा रिन्यूअल और बैकग्राउंड चेक की प्रक्रिया भी कड़ी कर दी गई है।

किसे मिलेगा लाभ, किसे चुनौती

टेक दिग्गज और हाई-सैलरी देने वाली कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा। हेल्थकेयर और रिसर्च सेक्टर के टॉप टैलेंट के लिए यह ‘ब्रेन गेन’ साबित हो सकता है। वहीं, IT आउटसोर्सिंग कंपनियों और फ्रेश ग्रेजुएट्स, जो कम वेतन पर अमेरिका में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए कम्पटीशन अब कठिनतम होगा।

यह बदलाव H-1B वीजा की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, योग्यता-आधारित और व्यावसायिक दृष्टि से प्रभावी बनाएगा, लेकिन कम वेतन वाले उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.