Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC डॉक्टर–मरीज विवाद , रेजिडेंट डॉक्टरों की सीएम से मुलाकात, टर्मिनेशन वापसी व सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Shimla, Sanju-:शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टर राघव का टर्मिनेशन किए जाने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस फैसले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन खुलकर सामने आ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना निष्पक्ष जांच के एकतरफा कार्रवाई करना न सिर्फ अन्याय है, बल्कि इससे प्रदेश भर के डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना भी पैदा हो रही है।

इसी मुद्दे को लेकर आज आईजीएमसी और जिला अस्पताल के डॉक्टर एक दिन के अवकाश पर रहे। डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से अस्पतालों में ओपीडी और अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके समक्ष रखीं।डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री से डॉ. राघव का टर्मिनेशन तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही घटना वाले दिन अस्पताल परिसर में भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़, डॉक्टरों को डराने-धमकाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए अलग से ठोस गाइडलाइन जारी करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और मामले में दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया है।एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि आज के अवकाश के बाद शाम को जनरल हाउस की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.