Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओलंपियन नीरज चोपड़ा की रिसेप्शन, सीएम सैनी ने दिया आशीर्वाद

करनाल |  ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर की शादी के बाद गुरुवार को हरियाणा के करनाल में भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम करनाल स्थित द ईडन जन्नत हॉल में हुआ, जहां दोपहर से ही मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया था।

रिसेप्शन में नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने साथ में शानदार एंट्री ली। इस दौरान नीरज इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए, जबकि हिमानी ने मैरून रंग का डिजाइनर लहंगा-चोली पहन रखा था। दोनों की जोड़ी ने कार्यक्रम में सभी का ध्यान खींचा। स्टेज पर नीरज और हिमानी हाथों में हाथ डाले खड़े दिखाई दिए और शादी से जुड़े खास पलों पर बातचीत करते भी नजर आए।

सीएम सैनी समेत कई खास मेहमान हुए शामिल

इस खास मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, रोड़ बिरादरी के प्रधान बलकार और पूर्व प्रधान नसीब समेत कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां समारोह में मौजूद रहीं। आयोजन की जिम्मेदारी मुंबई की एक विशेष इवेंट मैनेजमेंट टीम ने संभाली थी।

हिमाचल में हुई थी निजी शादी

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को सोनीपत निवासी टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार और करीबी मित्र शामिल हुए थे। नीरज ने 19 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए शादी की जानकारी साझा की थी। परिवार की ओर से बताया गया कि शादी के बाद रिसेप्शन की रस्म बाकी थी, जिसे अब पूरे सम्मान और पारिवारिक माहौल में पूरा किया गया।

नीरज चोपड़ा का शानदार खेल सफर

24 दिसंबर 1997 को पानीपत के खंडरा गांव में जन्मे नीरज चोपड़ा भारत के सबसे सफल ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स में से एक हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा।

नीरज चोपड़ा 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने वाले एशिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। उनके खेल योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.