Facebook-f Youtube X-twitter

नए साल में हरियाणा सरकार 30 हजार से अधिक पदों पर करेगी भर्ती

पंचकूला। हरियाणा सरकार नए वर्ष में राज्य में बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करने जा रही है। वर्ष 2026 में 30 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों में चतुर्थ और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी स्तर तक के रिक्त पद शामिल होंगे। फिलहाल राज्य में विभिन्न विभागों के 17 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि शेष पदों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी कर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) इस समय सीईटी की मुख्य परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। साथ ही चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए अलग से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) आयोजित कराने की योजना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों और बोर्ड-निगमों को रिक्त पदों को भरने के लिए शीघ्र मांगपत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की प्राथमिकता सबसे पहले शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की है। इसके बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिसके साथ ही परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा। इससे राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.