Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ पंजाब का वीर सपूत, सीएम मान ने जताया गहरा शोक

फाजिल्का/चंडीगढ़। देश की सुरक्षा करते हुए पंजाब के एक और बहादुर सपूत ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। फाजिल्का जिले के गांव झुग्गे गुलाब सिंह निवासी आर्मी जवान राजिंदर सिंह मेघालय के शिलांग में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद जवान की कुर्बानी को नमन करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजिंदर सिंह ने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया है, जिस पर पूरे पंजाब को गर्व है।

सीएम मान ने शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि फाजिल्का के गांव झुग्गे गुलाब सिंह के वीर जवान राजिंदर सिंह की ड्यूटी के दौरान शहादत की दुखद सूचना मिली है। उन्होंने शहीद की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान को सलाम करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शहीद राजिंदर सिंह की शहादत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पंजाब की धरती हमेशा देश के लिए वीर सपूतों को जन्म देती रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.