Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिहोवा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, घर से 2 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़ा चोर, CCTV में कैद

Kurukshetr, 28 December-:पिहोवा शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। चोर अब बिना किसी डर के दिनदहाड़े बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पिहोवा के फौजी प्लाट क्षेत्र का है, जहां एक बंद घर में घुसकर चोर ने करीब 2 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

पीड़ित मंगत राम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। जब वह शाम के समय वापस लौटा तो घर के कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी 2 लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ सोने व चांदी के कीमती आभूषण गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बेखौफ होकर घर में दाखिल हुआ, कुछ समय तक अलमारी खंगाली और फिर चोरी का सामान लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिहोवा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की गश्त न के बराबर है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके.पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.