Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र से आई मदद को तुरंत आपदा प्रभावितों तक पहुंचाए प्रदेश सरकार- भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई 601 करोड़ रुपये की राहत राशि को बिना किसी देरी के आपदा प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से लगातार सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार इसे समय पर ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में विफल रही है।

रविवार को मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चैलचौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के उपरांत डा. बिंदल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है, लेकिन प्रदेश में भाई-भतीजावाद के चलते राहत राशि का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार आई धनराशि केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक रूप से आपदा पीड़ितों को लाभ मिले।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में असफल रही है और केवल कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा दिया गया है। डा. बिंदल के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार लगभग 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है, जिसका बोझ सीधे आम जनता पर पड़ रहा है।

वीबी-जीराम-जी योजना को लेकर डा. बिंदल ने कहा कि यह मनरेगा से अलग एक नई और व्यापक योजना है, जिसका उद्देश्य गांवों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस योजना का विरोध केवल इसलिए कर रही है क्योंकि इसमें भगवान श्रीराम का नाम जुड़ा है। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी जोड़ने का प्रयास करती है।इस अवसर पर नाचन विधायक विनोद कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, सुंदरनगर जिलाध्यक्ष हीरा लाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.