Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिकवरी तुरंत बंद करे सरकार, वरना कोर्ट का रुख करेंगे पंचायत चौकीदार

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला में पंचायत चौकीदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी दिहाड़ी से की जा रही रिकवरी को तुरंत प्रभाव से बंद नहीं किया गया, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे। पंचायत चौकीदारों का कहना है कि तब सरकार को कोर्ट में आकर अपना पक्ष रखना पड़ेगा।

मंडी में आयोजित बैठक के दौरान पंचायत चौकीदारों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष जताया। गोहर उपमंडल से आए पंचायत चौकीदार जय किशन ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उनकी दिहाड़ी में दो बार 25-25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ी हुई दिहाड़ी का भुगतान विभाग द्वारा कुछ समय तक किया भी गया, लेकिन बाद में यह कहकर रिकवरी शुरू कर दी गई कि मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित कोई लिखित आदेश विभाग को प्राप्त नहीं हुए हैं।

जय किशन ने कहा कि यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है, क्योंकि सरकार की घोषणा के बाद ही विभाग ने बढ़ी हुई दिहाड़ी देना शुरू किया था। अब अचानक रिकवरी करना उन कर्मचारियों के साथ अन्याय है, जो पहले से ही बेहद कम दिहाड़ी पर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस रिकवरी प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए।

पंचायत चौकीदार प्रेम चंद वर्धन ने बताया कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के समक्ष भी उठाया जा चुका है। पंचायती राज मंत्री द्वारा स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि पंचायत चौकीदारों से किसी भी प्रकार की रिकवरी न की जाए, लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारी इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं और लगातार रिकवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय में स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी करने चाहिए, ताकि अधिकारी मनमानी न कर सकें।

पंचायत चौकीदारों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। 12 से 15 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके अंशकालीन पंचायत चौकीदारों को अब तक दैनिक वेतन भोगी नहीं बनाया गया है, जबकि यह मांग पिछले तीन वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।चौकीदारों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और रिकवरी बंद नहीं हुई, तो वे कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.