Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में सीएम सैनी का रैली अभियान, 90 सीटों पर विकास रिपोर्ट पेश

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब विधानसभा स्तर पर ‘विकसित रैलियों’ के जरिए सीधे जनता से संवाद करेंगे। इस अभियान की शुरुआत रविवार को सोनीपत जिले की खरखौदा विधानसभा सीट से हो चुकी है। इन रैलियों के माध्यम से जहां विपक्ष की नाकामियों को जनता के सामने रखा जाएगा, वहीं राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों में अब तक किए गए विकास कार्यों, चल रही परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाई है। इन रिपोर्टों को विधानसभा स्तर पर जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लोग अपने क्षेत्र के विकास की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें।

भाजपा संगठन की ओर से प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर इन महारैलियों का आयोजन किया जाना है। खरखौदा के बाद अगली विकसित रैली 30 दिसंबर को गुरुग्राम में प्रस्तावित है। रैली में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री कई जिलों में धन्यवाद रैलियां भी कर चुके हैं।

विकसित रैलियों के संयोजक संबंधित विधानसभा के विधायक होंगे। मुख्यमंत्री रैली के मंच से जिले और विधानसभा में पूरी की गई विकास योजनाओं के साथ-साथ आने वाले समय में शुरू होने वाली नई परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा विधानसभा के भीतर और बाहर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का भी मंच से खंडन किया जाएगा।

रैलियों का मुख्य उद्देश्य जनता को यह स्पष्ट करना होगा कि विपक्षी नेता बिना तथ्यों और तैयारी के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही विधायकों से क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगें भी आमंत्रित की गई हैं, जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा रैली के दौरान किए जाने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.