Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर भारत में कोहरे से हवाई यात्रा प्रभावित, सरकार ने जारी की एयरलाइन एडवाइजरी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हुई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कम विजिबिलिटी के चलते 118 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 16 उड़ानें डायवर्ट की गईं। इसके अलावा करीब 130 उड़ानें देरी से चलीं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसमें उड़ान की जानकारी समय पर देना, देरी होने पर भोजन की सुविधा, रद्द होने पर दोबारा बुकिंग या पूरा रिफंड देना, सामान की सुरक्षा और शिकायतों का शीघ्र निपटारा शामिल है। मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पहले से चेक करें और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने प्रभावित एयरपोर्ट्स पर सहायता टीमें तैनात की हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन कस्टमर सपोर्ट से संपर्क में रहें। प्रमुख एयरलाइंस के हेल्पलाइन नंबर:

  • इंडिगो: 0124 497 3838
  • एयर इंडिया: 011 6932 9333
  • स्पाइसजेट: +91 124 498 3410 / +91 124 710 1600

इस कदम से यात्रियों को उड़ान रद्द या देरी की स्थिति में बेहतर सुविधा और मदद मिल सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबाथू में जर्जर मकान ढहा, प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Summer express, सोलन I जिला सोलन के सुबाथू क्षेत्र में शनिवार को एक जर्जर मकान अचानक ढह जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, प्रशासन की समय रहते की गई कार्रवाई के चलते इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने मकान...

भाजपा प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में भर्ती

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल...

सुंदरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, सुंदरनगर I मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत पुलिस चौकी निहरी क्षेत्र में रोहांडा-ओकल मार्ग पर हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई...

एचपीयू में कार्यकारिणी परिषद बैठक के दौरान हंगामा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की कार्यकारिणी परिषद की बैठक के दौरान शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। विभिन्न छात्र और कर्मचारी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते परिसर में कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के...

देव केओली नारायण के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह शुरू, रविवार को होगा विशाल धाम

Summer express, सराज। समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सराज क्षेत्र के आराध्य देव केओली नारायण का नव निर्मित भव्य मंदिर अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। करीब छह से सात माह के अथक परिश्रम, जनसहयोग और श्रद्धालुओं की आस्था से निर्मित इस मंदिर की प्रतिष्ठा का दो दिवसीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.