Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में 31 दिसंबर को शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान रात 12 बजे तक खुले रहेंगे

Una, Rakesh-:ऊना जिले में 31 दिसंबर, 2025 को शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठानों के लिए दी गई विशेष छूट में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बार, क्लब, पब और रेस्टोरेंट सहित सभी शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान केवल मध्यरात्रि 12 बजे तक खुले रह सकेंगे। इससे पहले यह छूट देर रात 1 बजे तक दी गई थी।

जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन केवल 31 दिसंबर की विशेष अनुमति के लिए है। भोजन परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान 31 दिसंबर को अब भी देर रात्रि 1 बजे तक खुल सकेंगे। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि 1 जनवरी, 2026 से पुनः पूर्ववत नियम लागू होंगे। यानी शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को रात्रि 10 बजे बंद करने का नियम और अन्य शर्तें फिर से प्रभावी हो जाएंगी।जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों, प्राधिकरणों और लाइसेंसधारकों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेशों का कड़ाई से पालन करें। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह आदेश विशेष रूप से नए वर्ष के मौके पर सार्वजनिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हरियाणा में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, अगले दिनों में तापमान 6°C तक चढ़ने के आसार

हरियाणा में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, अगले दिनों में तापमान 6°C तक चढ़ने के आसार

Summer express /रोहतक – हरियाणा में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य...
Summer Express - मई के अंत तक 10 शहरों में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कुल संख्या होगी 155

मई के अंत तक 10 शहरों में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कुल संख्या होगी 155

चंडीगढ़ -:प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मई महीने के अंत तक 10 प्रमुख शहरों में 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश में 65 सिटी बसें संचालित हो...
Summer Express - घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

कांगड़ा -:देवभूमि हिमाचल में दराट से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला थाना पंचरुखी क्षेत्र की भरवाना पंचायत के गांव भुआणा, वार्ड नंबर 2 से सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, चाची और भतीजे के बीच घास काटने को लेकर कहासुनी शुरू...
Summer Express - हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला? फर्जी इलाज के जरिए करोड़ों की निकासी का आरोप

हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला? फर्जी इलाज के जरिए करोड़ों की निकासी का आरोप

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की चर्चित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर एक गंभीर विवाद में घिरती दिखाई दे रही है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त तथा कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि...
Summer Express - सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

सोलन। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री एवं कांग्रेस के प्रभारी हर्षवर्धन चौहान सोलन पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव भवन में पार्टी के टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी आवेदकों से विस्तार से बातचीत कर उनकी दावेदारी, स्थानीय पकड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.