Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन से सोनीपत में अपराध पर कसा पुलिस का शिकंजा

सोनीपत | जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन ट्रैकडाउन साल 2025 में काफी हद तक प्रभावी साबित हुआ। पुलिस ने वर्षभर चले इस विशेष अभियान के तहत 55 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया, वहीं विभिन्न संगठित और असंगठित अपराधों में शामिल आरोपियों पर भी कड़ा शिकंजा कसा गया।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार अभियान के दौरान 1076 बेल जंपर, 232 उद्घोषित अपराधी, 124 जुआरी, 180 नशा तस्कर, 105 अवैध तस्करी से जुड़े आरोपी और 347 अवैध हथियार रखने वाले अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस का दावा है कि वर्ष 2025 में दर्ज करीब 90 प्रतिशत मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।

अपराध के ग्राफ में गिरावट

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में अपराध नियंत्रण के प्रयास अधिक प्रभावी रहे। वर्ष 2024 में जहां हत्या के 80 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या 79 रही, जिनमें 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2024 में ऐसे 84 मामले सामने आए थे, जो 2025 में घटकर 65 रह गए। इन मामलों में 180 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई, करोड़ों की बरामदगी

पुलिस ने वर्ष 2025 में 43 आपराधिक गिरोहों के 181 सदस्यों को गिरफ्तार कर 159 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की। इनसे करीब 3 करोड़ 46 लाख 94 हजार 739 रुपये के वाहन, नकदी और अन्य सामान की बरामदगी की गई।

हत्या करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर दो मामलों का खुलासा किया गया। वहीं, वाहन चोरी में सक्रिय आठ गिरोहों के 22 सदस्य पकड़कर 29 मामलों को सुलझाया गया।

इसके अलावा डकैती करने वाले दो गिरोहों के 15 सदस्य, रंगदारी मांगने वाले दो गिरोहों के 12 सदस्य, लूटपाट में शामिल सात गिरोहों के 19 सदस्य, छीना-झपटी करने वाले दो गिरोहों के 16 सदस्य और गृहभेदन में लिप्त नौ गिरोहों के 33 सदस्यों को गिरफ्तार कर दर्जनों मामलों का खुलासा किया गया। कई मामलों में पुलिस की ओर से एनकाउंटर भी किए गए।

महिला अपराध पर भी लगी लगाम

महिला अपराध के मामलों में भी आंशिक कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां दुष्कर्म के 79 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में इनकी संख्या घटकर 61 रह गई। लगभग सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

छेड़छाड़ के मामलों में हालांकि संख्या में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वर्ष 2023 में 78 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में 80 मामले सामने आए, जिनमें 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अन्य अपराधों का हाल

  • लूट: 2024 में 71, 2025 में 57 मामले
  • डकैती: 2024 में 11, 2025 में 5 मामले
  • छीना-झपटी: 2024 में 70, 2025 में 82 मामले
  • रंगदारी: 2024 में 34, 2025 में 27 मामले
  • वाहन चोरी: 2024 में 666, 2025 में 703 मामले
  • साधारण चोरी: 2024 में 502, 2025 में 486 मामले
  • गृहभेदन: 2024 में 491, 2025 में 456 मामले

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के जरिए अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ है और आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में अपराध पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

सोलन। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री एवं कांग्रेस के प्रभारी हर्षवर्धन चौहान सोलन पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव भवन में पार्टी के टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी आवेदकों से विस्तार से बातचीत कर उनकी दावेदारी, स्थानीय पकड़...
Summer Express - पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

पलवल-:हरियाणा के पलवल जिले के गांव किठवाड़ी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग को लेकर 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के 3 महीने के नवजात बेटे को...
Summer Express - आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

राहुल चावला , धर्मशाला-धर्मशाला में एचपीसीए को आईपीएल के तीन मैचों की मेजबानी करनेबक मौका मिला है ऐसे में इन तीनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए के अधिकारी रविवार को भगवान इन्द्रूनाग के मंदिर पहुंचे और यहां पर हवन यज्ञ कर इन तीनों मैचों के सफल आयोजन की कामना की गई और इसी...
Summer Express - धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला ,राहुल चावला —तिब्बती निर्वासित संसद के 18वें चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण रविवार सुबह 9 बजे शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दुनिया के 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी राजनीतिक भागीदारी दर्ज कराई। तिब्बती सरकार-इन-एक्साइल के...
Summer Express - नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:हिमाचल प्रदेश के नूरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बॉयज स्कूल को लेकर सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। 157 साल पुराने इस ऐतिहासिक संस्थान के स्टेटस में बदलाव को लेकर नगरवासियों और अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया है।इसी मुद्दे पर भाजपा नेता एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.