Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा रोडवेज यात्रियों को राहत, अब मोबाइल पर मिलेगा बस टाइम टेबल

चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को बसों का टाइम टेबल जानने के लिए बस अड्डों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे अपने मोबाइल फोन पर ही बसों के आवागमन की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। राज्य परिवहन विभाग ने इस दिशा में तकनीकी रूप से मजबूत कदम उठाते हुए नई सूचना प्रणाली पर काम शुरू कर दिया है।

राज्य परिवहन विभाग ने सभी डिपो की बसों को सूचना प्रबंधन प्रणाली (एमआईएस) से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर लागू की गई है, जो सफल भी रही है। हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़, दिल्ली सहित प्रदेशभर में कुल 24 डिपो हैं, जहां से प्रतिदिन करीब 3600 से 3700 बसों का संचालन किया जाता है।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बस सेवाओं को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की जानकारी दी थी। इसी कड़ी में विभाग ने सभी डिपो से बसों के टाइम टेबल का ब्योरा एकत्र कर मोबाइल एप पर उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। पिछले दो दिनों में किए गए ट्रायल के बाद अब इस सिस्टम को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है।

आने वाले कुछ ही दिनों में यात्री मोबाइल एप पर यात्रा का प्रारंभिक स्थान और अंतिम स्टेशन दर्ज कर संबंधित डिपो से संचालित सभी बसों का पूरा शेड्यूल देख सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में भी सुविधा मिलेगी।

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहा है और आने वाले समय में इन तकनीकी बदलावों का सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.