Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए साल पर कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राहुल चावला , कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर  | नए साल 2026 के पहले दिन आस्था का सैलाब कांगड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री ब्रजेश्वरी मंदिर में उमड़ पड़ा। नववर्ष के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन कर साल की शुभ शुरुआत करने पहुंचे। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5 बजे ही खोल दिए गए थे, जिसके बाद माता के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।

सुबह के समय जिला कांगड़ा में घनी धुंध छाई रही, लेकिन मौसम की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। भक्तों ने नए साल की शुरुआत माता ब्रजेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर की और सुख-समृद्धि की कामना की।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से पहुंचे श्रद्धालु सुनील कुमार ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ नए साल के पहले दिन माता के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि माता से प्रार्थना की है कि नया साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए और उनके परिवार सहित सभी लोग स्वस्थ एवं सुखी रहें।

वहीं पंजाब के पटियाला से आए विकास कुमार ने बताया कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से कांगड़ा ब्रजेश्वरी माता के दर्शनों के लिए आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जाती है। नए साल के अवसर पर माता रानी से यही प्रार्थना की गई है कि उनका आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी हुई हैं और मौसम भी दर्शन के लिए अनुकूल बना हुआ है।

कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर के पुजारी एवं ट्रस्ट सदस्य सदन शर्मा ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिए गए थे और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए कांगड़ा पहुंच रहे हैं।

नववर्ष के पहले दिन ब्रजेश्वरी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर वर्ष 2026 के लिए मंगलकामनाएं मांगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.