Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने नव वर्ष भक्ति के साथ मनाया

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश  |  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता श्री नैना देवी के प्रसिद्ध दरबार में नए साल का जश्न भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालु और पर्यटक रात भर दरबार में जुटे रहे और सुबह माता जी के दर्शन व पूजा अर्चना के बाद नववर्ष का शुभारंभ किया।

नव वर्ष के इस पावन अवसर पर धार्मिक पर्यटन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भांगड़ा और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। हवन-यज्ञ और आरती के माध्यम से उन्होंने अपने घर-परिवार के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दो दिवसीय नव वर्ष मेले के दौरान जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने पुख्ता बंदोबस्त किए थे। श्रद्धालुओं के लिए रात में आग सेकने की सुविधा, रोपवे रज्जू मार्ग से सुरक्षित पहुँच और लाइनों में दर्शन सुनिश्चित किए गए।

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचकर माता जी के दर्शन कर रहे थे। अब तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दरबार में दर्शन कर नव वर्ष का स्वागत किया।

इस आयोजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के खान-पान की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई। पंजाब की सामाजिक संस्थाओं ने विभिन्न स्टालों पर खाने-पीने की वस्तुएं नि:शुल्क उपलब्ध कराईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.