Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर के बल कलां गांव में दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत

अमृतसर  | अमृतसर के बल कलां गांव में बुधवार शाम दो सगे भाइयों पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब काबल सिंह उर्फ मन्नू अपने भाई सिमरनजीत सिंह के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी और अन्य आरोपी वहां पहुंचे और जानलेवा हमले में दोनों भाइयों पर गोलियां चला दीं। सिमरनजीत सिंह की छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि काबल सिंह के पैर और पेट में गोली लगी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

थाना कंबोअ पुलिस ने मामले में संदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, शिव उर्फ दाना, विशाल वकील, बिक्रमजीत सिंह (पंडोरी वड़ैच), शिवप्रीत सिंह, वीरू (भैणी गिल्ला), मंगू (वेरका) और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.