Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैंगरेप केस में बड़ौली-रॉकी मित्तल पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

सोलन  | सोलन जिले की कसौली अदालत में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज गैंगरेप मामले में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी, जिस दिन अदालत यह तय करेगी कि पुलिस द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या फिर मामले की जांच दोबारा शुरू की जाए।

सुनवाई के दौरान पीड़िता पक्ष के वकील ने अदालत में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने दलील दी कि जांच के दौरान पीड़िता का पक्ष पूरी तरह से नहीं सुना गया और कई महत्वपूर्ण तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया। पीड़िता के वकील का कहना था कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच नहीं हुई, ऐसे में क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने अदालत से मांग की कि पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

वहीं सरकारी पक्ष की ओर से पेश वकील ने पुलिस जांच का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी तथ्यों, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पर्याप्त समय लेकर जांच पूरी की है और उसी के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई। सरकारी वकील के अनुसार, जांच प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी और निष्पक्ष रही है, इसलिए क्लोजर रिपोर्ट को सही माना जाना चाहिए।

अब कसौली कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं। 8 जनवरी को अदालत यह स्पष्ट करेगी कि पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दी जाएगी या फिर मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए जाएंगे। इस फैसले को मामले की दिशा तय करने वाला अहम मोड़ माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.