Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा श्रम विभाग वर्कस्लिप घोटाला: सीएम सैनी ने गठित की हाईलेवल जांच समिति

चंडीगढ़। हरियाणा के श्रम विभाग में सामने आए करीब 1500 करोड़ रुपये के वर्कस्लिप घोटाले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहद गंभीरता से लिया है। कार्यपर्चियों के सत्यापन और श्रमिकों के पंजीकरण में हुई भारी अनियमितताओं की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जो एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

इस मामले का खुलासा श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने ही विभाग में किया था। वर्कस्लिप के आधार पर ही श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है, ऐसे में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज सामने आने से पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। अनिल विज ने इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश मुख्यमंत्री से की थी।

सूत्रों के अनुसार, श्रम विभाग की ओर से पहले मुख्यमंत्री को एक फाइल भेजी गई थी, जिसमें बताया गया था कि विभाग ने जांच के लिए आंतरिक समिति गठित कर ली है और 13 जिलों की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जबकि 9 जिलों की रिपोर्ट अब भी लंबित है। मुख्यमंत्री ने इस अधूरी रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए फाइल तुरंत वापस भेज दी और सभी जिलों की पूर्ण व अंतिम रिपोर्ट के साथ वित्तीय नुकसान का सटीक ब्यौरा तलब किया।

आरोप है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को भवन निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत कर दिया गया, जिन्होंने वास्तव में निर्माण कार्य किया ही नहीं था। इससे सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाया गया और विभाग को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आईएएस पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। समिति में आईएएस राजीव रतन और आईपीएस पंकज नैन को सदस्य बनाया गया है। यह समिति पूरे घोटाले की जांच करेगी, जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका तय करेगी तथा भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सुधारात्मक सुझाव भी देगी।

जांच में चौंकाने वाले आंकड़े

श्रम मंत्री अनिल विज के अनुसार, 13 जिलों—करनाल, रेवाड़ी, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, पंचकूला, सिरसा और कैथल—में कुल 5,99,758 वर्कस्लिप जारी की गई थीं। जांच में इनमें से केवल 53,249 वर्कस्लिप वैध पाई गईं, जबकि 5,46,509 वर्कस्लिप अवैध निकलीं।

इसी तरह, 2,21,517 श्रमिक पंजीकरणों की जांच में सिर्फ 14,240 श्रमिक पात्र पाए गए, जबकि 1,93,756 पंजीकरण फर्जी सामने आए। इन आंकड़ों ने विभागीय लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की गंभीरता को और उजागर कर दिया है।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.