Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

78 साल बाद तुम्मन गांव तक पहुंची पहली बस, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया ऐतिहासिक स्वागत

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाली दुर्गम ग्राम पंचायत तुम्मन के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब आजादी के 78 वर्षों बाद पहली बार गांव तक बस सेवा पहुंची। सड़क और सार्वजनिक परिवहन सुविधा से वर्षों से वंचित रहे इस गांव में जैसे ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बस और परिवहन कर्मियों का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और इस उपलब्धि को अपने संघर्ष की जीत बताया।

जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को आनी बस अड्डे से एचआरटीसी की बस संख्या एचपी-06ए-3688 को ट्रायल के लिए तुम्मन गांव तक लाया गया। बस का संचालन चालक हरि सिंह और परिचालक मीणा राम ने किया। बस के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीएम करसोग गौरव महाजन, एचआरटीसी आनी बस अड्डा प्रभारी संदीप कुमार तथा परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत तुम्मन के प्रधान ख्याल चंद ने बताया कि गांव के लोग वर्षों से बस सेवा की मांग करते आ रहे थे। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ग्रामीणों को पैदल या निजी साधनों से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। बस सेवा शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने सफल ट्रायल के बाद जल्द से जल्द नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग सरकार और विभाग से की।

वहीं आनी बस अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तुम्मन गांव आनी बस अड्डे से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। ट्रायल सफल रहा है, हालांकि मार्ग पर कुछ स्थानों पर अभी सड़क कटिंग का कार्य जारी है। यह कार्य पूरा होते ही निर्धारित बस रूट का प्रस्ताव शिमला स्थित मंडलीय कार्यालय को भेजा जाएगा। वहां से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद इस रूट पर नियमित बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही यह सपना पूरी तरह साकार होगा और उनका गांव परिवहन के मुख्य नेटवर्क से जुड़ सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.