Facebook-f Youtube X-twitter

सेल्फी लेने पर विवाद: सिंगर मासूम शर्मा पर फैन से बदसलूकी का आरोप

हिसार। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिसार के तोशाम रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक प्रशंसक के साथ कथित रूप से बदसलूकी और मोबाइल फोन तोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की ओर से आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता रिंकू, निवासी मुलतानी चौक, ने पुलिस को बताया कि वह नए साल की पूर्व संध्या पर अपने परिवार के साथ रिसोर्ट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था, जिसमें हरियाणवी गायक मासूम शर्मा प्रस्तुति देने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब गायक बाहर जाने लगे, तो वहां मौजूद कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे।

रिंकू के अनुसार, वह भी इसी दौरान सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन इसी बीच मासूम शर्मा ने कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन की स्क्रीन टूट गई। आरोप है कि इसके बाद गायक ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया।

मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.