Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत टांडा गांव में पंचायत विवाद: सरपंच समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सोनीपत। टांडा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा से नाम पट्टिका हटाने को लेकर हुई पंचायत अचानक झगड़े में बदल गई। इस विवाद में सरपंच राजेश और उनके पांच साथियों पर हमला करने के आरोप में राई थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

मामला 30 दिसंबर को वायरल हुई एक वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें बताया गया कि प्रतिमा के चबूतरे पर लगी नाम पट्टिका हटाई गई थी। वीडियो में गांव के ही प्रहलाद को दोषी दिखाने की कोशिश की गई। करणी सेना के दीपक चौहान के आग्रह पर 31 दिसंबर को पंचायत बुलाई गई, जिसमें प्रहलाद, सरपंच राजेश और कई अन्य लोग शामिल हुए।

पंचायत के दौरान आरोप है कि सरपंच और उनके साथियों ने प्रहलाद, उसके पिता और भाई पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने सरपंच राजेश, रामलाल, संदीप, सुरेश और प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रहलाद ने दावा किया कि प्रतिमा की पट्टिका स्वयं सरपंच ने हटवाकर उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो बनवाया। पुलिस ने उन युवकों के बयान भी दर्ज किए, जिन्होंने सरपंच के कहने पर पट्टिका हटाई थी।

वहीं, सरपंच राजेश का कहना है कि पूरा मामला राजनीतिक दबाव और प्रेरणा से भरा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विरोध करने पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने अपने और साथियों के चोटिल होने का हवाला देते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही।

इस घटना ने टांडा गांव में हड़कंप मचा दिया है और इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस जांच जारी है और मामले में सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.