Facebook-f Youtube X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, 10 ग्राम सोना 1,100 रुपये महंगा

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज़ी ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये की बढ़त के साथ 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी 4,000 रुपये महंगी होकर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर कारोबार करती नजर आई।

वैश्विक बाजार से मिला समर्थन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 67.47 डॉलर यानी 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह, विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 3.06 डॉलर या 4.28 प्रतिशत चढ़कर 74.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से बढ़ी मांग

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, सोने की कीमतों में यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बाजार धारणा के चलते आई है। उन्होंने बताया कि हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 4,390 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

आगे क्या रहेगा रुख

प्रवीण सिंह ने कहा कि आगामी सप्ताह में अमेरिका की प्रमुख आर्थिक रिपोर्टें—जैसे आईएसएम विनिर्माण, आईएसएम गैर-विनिर्माण और गैर-फार्म पेरोल डेटा—जारी होने से पहले सोने की कीमतें 4,250 से 4,335 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

चांदी ने की 2026 की मजबूत शुरुआत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों ने वर्ष 2026 की शुरुआत मजबूती के साथ की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में चार दशकों की सबसे बड़ी वार्षिक तेजी के बाद चांदी में यह उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों का रुझान मजबूत बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.