Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रियाणा से IGI एयरपोर्ट जाना अब सिर्फ 25 मिनट का सफर, दिल्ली में 8,000 करोड़ का UER-II एक्सप्रेसवे बनकर तैयार

रेवाड़ी | दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए 8,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया 75.71 किमी लंबा अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) हरियाणा के लाखों लोगों के लिए बड़ी सौगात बनकर सामने आ रहा है। इस एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है और दोनों टनलों पर 24 घंटे का ट्रायल रन भी शुरू कर दिया गया है। इसका उद्घाटन अगस्त में प्रस्तावित है।

यह एक्सप्रेसवे अलीपुर (दिल्ली) से शुरू होकर रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका होते हुए महिपालपुर में दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-48 से जुड़ता है। इसके बाद इसे टनल के जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा गया है, जो गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाता है।

हरियाणा के इन जिलों को होगा सीधा लाभ

UER-II को हरियाणा के 5 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है:

  • अलीपुर के पास एनएच-44 (सोनीपत)
  • एनएच-344पी बड़वासनी (सोनीपत) से बवाना (दिल्ली)
  • एनएच-9 बहादुरगढ़ बाइपास से
  • दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-48
  • द्वारका एक्सप्रेसवे (गुरुग्राम)

इस कनेक्टिविटी से हरियाणा के सोनीपत, बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जैसे जिलों से IGI एयरपोर्ट तक का सफर अब एक घंटे तक कम हो जाएगा।

उदाहरण:

  • सोनीपत से IGI एयरपोर्ट जाना अब सिर्फ 1 घंटे में संभव
  • बहादुरगढ़ से 25 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा
  • गुरुग्राम से सफर 20 मिनट में पूरा होगा

वाहनों की स्पीड लिमिट और कनेक्टिंग रोड

UER-II पर कार की स्पीड लिमिट 80 किमी/घंटा और भारी वाहनों की 60 किमी/घंटा तय की गई है। इसके अलावा हरियाणा की ओर से दो कनेक्टिंग रोड भी तैयार की गई हैं:

  • एनएच-344पी – बवाना से सोनीपत के बड़वासनी तक (29.6 किमी)
  • 7.2 किमी की सड़क – दिचाऊं कलां से बहादुरगढ़ बाइपास तक

मार्च 2024 में 29 किमी लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.