Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में डिजिटल जनगणना की तैयारी, 1 मई से शुरू

पंचकूला | हरियाणा में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। जनगणना का पहला चरण 1 मई से शुरू होगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और आवास जनगणना कराई जाएगी। जनगणना प्रक्रिया पूरी होने तक प्रदेश में नए जिले, तहसील-उपतहसील, मंडल-उपमंडल और ब्लॉक के गठन पर रोक लगा दी गई है।

प्रदेश सरकार ने जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज कर दिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (एसएलसीसीसी) की पहली बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को 200 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

जिला स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही उपायुक्तों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, ताकि प्रधान जनगणना अधिकारियों को समय-सीमा, जिम्मेदारियों और विस्तृत परिचालन योजना के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

जनगणना अवधि के दौरान जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को मासिक जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों के स्थायी एजेंडा में शामिल किया जाएगा।

जनगणना निदेशक ललित जैन ने बताया कि मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से शत-प्रतिशत डिजिटल प्री-टेस्ट पंचकूला, हिसार और फरीदाबाद में सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिसमें एक लाख से अधिक आबादी को कवर किया गया। निर्धारित समय-सीमा में प्री-टेस्ट पूरा करने पर भारत के महापंजीयक (Registrar General of India) ने प्रदेश की सराहना की है।

जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों को छोड़कर प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की तैनाती फरवरी माह में की जाएगी। पहले चरण में लगभग 60 हजार सरकारी कर्मचारी गणनाकर्मी (इन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.