हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के नव वर्ष मिलन समारोह में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, सच्चाई की कीमत कभी-कभी चुकानी पड़ती है

Palwal, 4 January-:पलवल में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से जनता की आवाज को न केवल सामने लाते हैं, बल्कि सरकार को आईना दिखाने का साहस भी रखते हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं, जिनका दायित्व है कि वे सत्ता में बैठे लोगों की कमियों और गलतियों को समय रहते उजागर करें, ताकि जनता का अहित न हो। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सच्चाई बोलने और लिखने की एक कीमत होती है, जिसे कभी-कभी चुकाना भी पड़ता है। अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का उल्लेख किया और कहा कि जब वह विधायक थे, तब उन्होंने चौटाला सरकार के दौरान जनता की समस्याओं को ईमानदारी से उनके सामने रखा। लेकिन सच्चाई सामने रखने के कारण उन्हें राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा और वह तत्कालीन सत्ता की नाराजगी का शिकार बने।

कार्यक्रम रविवार को पलवल स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र पाल राणा तथा हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पलवल जिला इकाई के प्रधान भगत सिंह तेवतिया भी मंच पर उपस्थित रहे।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकार संगठन को प्रोत्साहित करते हुए पलवल जिला इकाई को सांसद निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह राशि पत्रकारों की सुविधाओं और संगठनात्मक मजबूती के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पत्रकार न केवल समस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों के कार्यों की समीक्षा कर गलत निर्णयों और नीतियों पर अंकुश लगाने का भी काम करते हैं। चुनौतियों के बावजूद पत्रकार सत्यता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर चलते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने क्षेत्र की जमीनी हकीकत से भली-भांति परिचित होते हैं, इसलिए उनका दायित्व बनता है कि वे सरकार को सच्चाई से अवगत कराएं और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से यह भी आग्रह किया कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को भी सामने लाएं और गलत कार्यों के प्रति उन्हें सचेत करें।

अंत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ पत्रकारों को अवश्य उठाना चाहिए। समारोह का समापन सकारात्मक वातावरण और नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.