Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोडवेज परिचालक से मारपीट मामला: फतेहाबाद, सिरसा और हिसार डिपो की बसें आज नहीं चलेंगी, हड़ताल जारी

फतेहाबाद | रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। बुधवार को रोडवेज सांझा कमेटी ने फतेहाबाद बस स्टैंड पर कर्मचारियों के साथ बैठक की और इसके बाद ऐलान किया गया कि गुरुवार को फतेहाबाद, सिरसा और हिसार डिपो की सभी बसें संचालन से बाहर रहेंगी।

सांझा कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती, तो शुक्रवार और शनिवार को पूरे हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं ने जताया आक्रोश

रोडवेज कर्मचारी नेताओं जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई ने कहा कि परिचालक से मारपीट के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और बुधवार को भी प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों ने जिला स्तर पर दो घंटे का प्रदर्शन किया।

नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और हड़ताल को और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.