Facebook-f Youtube X-twitter

बेंगलुरु में शोभायात्रा पर पथराव, बच्चों समेत कई घायल

नई दिल्ली। बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर इलाके में रविवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ओम शक्ति मंदिर से निकाली जा रही एक शोभायात्रा के दौरान रथ खींच रहे श्रद्धालुओं पर कथित तौर पर पथराव किया गया। पुलिस के अनुसार इस घटना में दो बच्चों के सिर में चोटें आई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थिति संभालते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा रथ पर पत्थर फेंके जाने की शिकायत मिली है। घटना के बाद आक्रोशित श्रद्धालु जगजीवन राम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पश्चिम डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस यतीश एनबी ने स्वयं पुलिस स्टेशन पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.