Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप की वेनेजुएला उपराष्ट्रपति को चेतावनी, गलत कदम पर भारी कीमत का इशारा

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कड़ी चेतावनी दी है। ‘द अटलांटिक’ पत्रिका को रविवार को दिए टेलीफोनिक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि यदि रोड्रिग्ज वेनेजुएला के हित में सही कदम नहीं उठाती हैं, तो उन्हें “बहुत बड़ी कीमत” चुकानी पड़ सकती है।

ट्रंप का यह बयान उनके एक दिन पहले दिए गए रुख से अलग माना जा रहा है। शनिवार को उन्होंने कहा था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने डेल्सी रोड्रिग्ज से बातचीत की है और वह वेनेजुएला में जीवन स्तर सुधारने के लिए अमेरिका द्वारा जरूरी समझे जाने वाले कदम उठाने को तैयार हैं। हालांकि ताजा बयान में ट्रंप का लहजा काफी सख्त नजर आया।

दरअसल, डेल्सी रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को देश से बाहर ले जाने को लेकर अमेरिका की आलोचना की थी और मांग की थी कि मादुरो को वापस वेनेजुएला लौटाया जाए। इसी संदर्भ में ट्रंप ने कहा कि अगर रोड्रिग्ज ने “सही काम” नहीं किया, तो उन्हें मादुरो से भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की प्रभावशाली और भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। उनका जन्म 18 मई 1969 को काराकास में हुआ था। वह वामपंथी नेता और पूर्व गुरिल्ला जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिग्ज की बेटी हैं, जिन्होंने 1970 के दशक में क्रांतिकारी संगठन ‘लीगा सोशलिस्टा’ की स्थापना की थी।

डेल्सी रोड्रिग्ज को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की करीबी सहयोगी माना जाता है। वह अपने भाई जॉर्ज रोड्रिग्ज—जो वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के प्रमुख हैं—के साथ मिलकर लंबे समय से सरकार की अहम नीतियों और रणनीतियों को आकार देती रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.