Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर कोर्ट ने सौतेली मां की संपत्ति बेचने पर लगाई रोक

अमृतसर। न्यायाधीश अरुण शोरी की अदालत ने एक अहम आदेश जारी करते हुए मजीठा रोड स्थित पावर कॉलोनी के पास मौजूद 1017 वर्ग गज की संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अमरदीप सिंह ढिल्लों के पिता के निधन के बाद उनकी सौतेली मां महिंदर कौर न तो इस संपत्ति को बेच सकेगी और न ही किसी अन्य तरीके से इसका हस्तांतरण कर पाएगी। शिकायतकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण कुमार मेहता की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने संपत्ति पर स्टेटस-को लगा दिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण मेहता ने अदालत को बताया कि अमरदीप सिंह ढिल्लों मजीठा रोड के निवासी हैं और वर्तमान में कनाडा में रहकर कारोबार कर रहे हैं। वह करीब 30–35 वर्ष पहले विदेश चले गए थे, जबकि उनकी मां का काफी समय पहले निधन हो चुका है। उनके पिता गुरमेल सिंह की 5 अक्टूबर 2021 को अचानक मृत्यु हो गई थी।

अधिवक्ता के अनुसार हाल ही में अमरदीप सिंह को जानकारी मिली कि उनकी सौतेली मां महिंदर कौर कथित तौर पर भू-माफिया की मदद से इस संपत्ति को अवैध रूप से बेचने का प्रयास कर रही हैं। इस आशंका को लेकर अमरदीप सिंह ने एनआरआई थाने में भी शिकायत दर्ज कराई, ताकि संबंधित पक्षों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी गैरकानूनी लेन-देन को रोका जा सके।

इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों और सबूतों के साथ अदालत में याचिका दायर की गई। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने संपत्ति पर स्टेटस-को का आदेश जारी कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश के चलते अब महिंदर कौर अदालत की अनुमति के बिना उक्त संपत्ति से जुड़ा कोई भी लेन-देन नहीं कर सकेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.