लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 14 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद होगी, 23 जून को आएंगे नतीजे

लुधियाना | पंजाब के लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस उपचुनाव के परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के कारण खाली हुई थी। उनकी गोली लगने से मौत हो गई थी। उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में

  • कांग्रेस से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु,
  • आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा,
  • भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता,
  • शिरोमणि अकाली दल से एडवोकेट परुपकार सिंह घुम्मन शामिल हैं।

सुबह 9 बजे तक 8.50% मतदान रिकॉर्ड किया गया है। मतदान केंद्रों पर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X (पूर्व में ट्विटर) पर मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें और अपने वोट का अधिकार ज़रूर इस्तेमाल करें।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने भी मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

प्रत्याशियों ने निभाया कर्तव्य

  • कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने मालवा स्कूल,
  • भाजपा के जीवन गुप्ता ने जैन स्कूल,
  • आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अपने परिवार संग वोट डाला।

आशु ने मतदान के बाद कहा, “मैंने अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाया है। उम्मीद करता हूं कि नतीजे भी आज के मौसम जैसे ही सुखद होंगे।”

इस उपचुनाव में कुल 1,75,469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें 90,088 पुरुष, 85,371 महिलाएं और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.