Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब–हिमाचल को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे लंबा पुल: 18 माह में होगा तैयार

Kangra, Sanjeev Mahajan-:पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा को जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर प्रदेश का सबसे लंबा पुल बनने जा रहा है। जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पौंग बांध के अनुप्रवाह क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। करीब 800 मीटर लंबे इस पुल पर लगभग 105 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी जनवरी माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।

फतेहपुर के विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना केंद्र सरकार के केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) के अंतर्गत सेतु बंधन योजना में शामिल है। लोक निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर तैयार कर बजट की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को गति दी गई है। पुल के निर्माण से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच दूरी कम होगी, जिससे आम लोगों को यात्रा में समय और खर्च दोनों की बचत होगी।वर्तमान में पौंग बांध के किनारे बनी अप्रोच वॉल की सड़क से वाहन गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से यहां कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं। सर्दियों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक और गर्मियों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक यातायात बंद रहता है। इसके अलावा पैदल आवाजाही की अनुमति नहीं है और दोनों ओर पुलिस चेक पोस्ट पर कड़ी जांच होती है। नया पुल बन जाने के बाद ये सभी प्रतिबंध समाप्त हो जाएंगे, जिससे 24 घंटे निर्बाध आवाजाही संभव होगी।

इस पुल से फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और जसवां–परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। फतेहपुर के जखबड़ क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इसके साथ ही टटवाली में गौशाला निर्माण, फतेहपुर, राजा का तालाब और रैहन में करोड़ों रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजनाएं भी क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगी। मुख्यमंत्री द्वारा इन सभी परियोजनाओं का भूमि पूजन जनवरी में किया जाना प्रस्तावित है। कुल मिलाकर, ब्यास नदी पर बनने वाला यह पुल न केवल प्रदेश का सबसे लंबा पुल होगा, बल्कि कांगड़ा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास का मजबूत आधार भी बनेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.