Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर दीवार से टकराया, बड़ा नुकसान टला

Dharamshala, Rahul-:जिला मुख्यालय धर्मशाला में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। हादसे में दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी तरह की जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरी से लदा ट्रक तेज गति में था और ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक आकाशवाणी केंद्र धर्मशाला की दीवार तोड़ते हुए परिसर के भीतर घुस गया। गनीमत यह रही कि दीवार के ठीक आगे एक ट्रांसफार्मर मौजूद था, जिससे टकराने पर आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने और तेज रफ्तार की बात सामने आई है। वाहन का मैकेनिकल निरीक्षण किए जाने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

वीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा

“प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की गति अधिक थी और ब्रेक न लगने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया। चालक सुरक्षित है। वाहन का मैकेनिकल इंस्पेक्शन कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला, बोले- जनता को बताएं संपत्ति बढ़ने का राज

Summer express/ऊना, राकेश -:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए हैं। ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि...

धर्मशाला में दोबारा भूस्खलन से कांगड़ा संग्रहालय पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मांगी तत्काल रिपोर्ट

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ऐतिहासिक कांगड़ा संग्रहालय एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। संग्रहालय के पीछे की पहाड़ी से अचानक मलबा और एक विशाल पेड़ नीचे गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां...

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

Summer express/शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल...

आपदा की चुनौतियों के बीच रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी कोलडैम

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी और बिलासपुर की सीमा पर स्थित 800 मेगावाट क्षमता वाले एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने मानसून के दौरान भारी गाद और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों के बावजूद बिजली उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परियोजना अब चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड उत्पादन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। यह जानकारी...

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.