Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण

कैथल  | कैथल में राष्ट्रीय जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लघु सचिवालय में उपायुक्त अपराजिता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनगणना के सुचारू और सटीक संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को तय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने और डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और मोबाइल ऐप व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। तकनीक के उपयोग से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनेगी, साथ ही आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में लगने वाला समय भी कम होगा।

जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होगा, जिसमें मकानों की सूची तैयार करने और नागरिक रजिस्टर को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरा मुख्य चरण फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होगा, जिसमें जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार नागरिकों को सेल्फ-इन्यूमरेशन की सुविधा भी मिलेगी। इसके तहत लोग स्वयं मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य में शामिल प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 10 चार्ज ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद या नगर पालिका के सचिव चार्ज ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस समीक्षा बैठक में डिवीजन सेंसेस इंचार्ज रामदासो, डीएमसी कपिल शर्मा, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनगणना को समयबद्ध व सफल बनाने पर सहमति बनी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.