Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल शिक्षा बोर्ड 30 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, रिकॉर्ड समय में परिणाम की तैयारी

Dharamshala, 7 January-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। यदि तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होता है, तो बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं और पूरी प्रक्रिया के लिए विस्तृत शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

शिक्षा बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 1 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। इसके तुरंत बाद 2 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए 18 दिनों का लक्ष्य तय किया है। निर्धारित योजना के तहत 22 अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाएगा, ताकि परिणाम से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को समय पर पूरा किया जा सके।

मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद आठ दिन का समय अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि, उनकी जांच, सत्यापन और अंतिम अनुमोदन के लिए निर्धारित किया गया है। इस दौरान बोर्ड स्तर पर अंकों की त्रुटियों को ठीक करने और परिणाम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्ड का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक देरी के बिना परिणाम घोषित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 18 मई को घोषित किया था। इस बार बोर्ड उससे लगभग 18 दिन पहले परिणाम जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को रिकॉर्ड समय में घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मूल्यांकन से लेकर परिणाम घोषित करने तक की सभी तिथियां पहले ही तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि सभी संबंधित शिक्षक और बोर्ड कर्मचारी तय समयसीमा के अनुसार सहयोग करते हैं, तो बोर्ड अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेगा.डॉ. शर्मा ने प्रदेश के शिक्षकों और बोर्ड कर्मचारियों से अपील की है कि वे मूल्यांकन और अन्य प्रक्रियाओं को गंभीरता से समय पर पूरा करें, ताकि छात्रों को समय पर और पारदर्शी परीक्षा परिणाम मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.