Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचटेट परिणाम घोटाला: 110 दिन की देरी पर जजपा ने सीबीआई जांच मांगी

पंचकूला। हरियाणा में वर्ष 2024 की एचटेट परीक्षा के परिणामों को लेकर उठे घोटाले के आरोपों पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने परिणाम घोषित करने में हुई 110 दिन की देरी और कथित अनियमितताओं को गंभीर बताते हुए सीबीआई जांच की मांग तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को युवा जजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच नहीं होती और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक जजपा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एचटेट परिणामों में सामने आई गड़बड़ियों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि परीक्षा परिणाम पहली बार मात्र 30 दिनों में तैयार हो गया था, इसके बावजूद उसे अचानक वापस क्यों लिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके बाद संशोधित परिणाम घोषित करने में 110 दिन का समय क्यों लगा, इसे लेकर भी संदेह जताया गया है। जजपा का कहना है कि नए परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया, जो पूरे चयन प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाता है।

जजपा नेताओं ने मांग की है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.