Facebook-f Youtube X-twitter

चुनाव से पहले बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा, नई भाजपा कार्यसमिति संग मंथन शुरू

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कोलकाता पहुंचने के बाद नड्डा सीधे होटल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बंद कमरे में अहम संगठनात्मक बैठक की। इन बैठकों में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है।

शाम के समय जेपी नड्डा कोलकाता के स्प्रिंग क्लब में चिकित्सकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे वेस्टिन होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक और संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि नड्डा के दौरे से एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल भाजपा ने 34 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की थी। ऐसे में उनका यह दौरा चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तय किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.