Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा ले जाकर दोस्त ने की हत्या, शव घर छोड़ फरार

बागपत  | बागपत के गौना गांव निवासी 45 वर्षीय स्कूल बस चालक शिवशंकर की उसके ही दोस्तों ने हरियाणा ले जाकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी शव को घर छोड़कर यह कहकर चले गए कि वह अत्यधिक शराब पीने के कारण नशे में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हत्या की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिवशंकर पुत्र रामकुमार गाजियाबाद में स्कूल बस चलाता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को वह अपने साथी विकास और ईश्वर यादव के साथ गांव के ही लीलू यादव की बेटी के कोथली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम खरहड़, जिला मानेसर (हरियाणा) गया था। दोपहर में विकास ने शिवशंकर को बड़ागांव टोल प्लाजा पर बुलाया, जहां उसका भतीजा यश उसे छोड़कर आया था। इसके बाद सभी लोग हरियाणा रवाना हुए।

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे विकास और ईश्वर शिवशंकर को घर छोड़ गए और बताया कि उसने अधिक शराब पी ली है। जब स्वजन ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध से हत्या में तब्दील हो गया।

थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें सामने आने के बाद हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। स्वजन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

शिवशंकर अपने पीछे तीन बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गया है। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पत्नी व बच्चों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.