Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले होंगे पंचायती राज चुनाव, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित पंचायती राज चुनाव अब तय समयसीमा के भीतर कराए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने राज्य सरकार को 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। यह अहम फैसला न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया।अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं 28 फरवरी तक पूरी की जाएं, ताकि तय समय पर मतदान कराया जा सके। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का हवाला देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक टाल नहीं सकती।

इस मामले में याचिका दायर करने वाले डिक्कन कुमार ठाकुर ने अदालत के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों का न होना ग्रामीण विकास को प्रभावित कर रहा था और अब इस फैसले से गांवों को चुनी हुई सरकार मिलेगी।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता नंदलाल ठाकुर ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संविधान के तहत समय पर चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है और हाईकोर्ट ने उसी संवैधानिक दायित्व को लागू किया है।

नंदलाल ठाकुर, याचिकाकर्ता के एडवोकेट:

“सरकार आपदा कानून का सहारा लेकर पंचायत चुनाव नहीं टाल सकती। अदालत ने लोकतंत्र की रक्षा करते हुए समयसीमा तय की है।”

डिक्कन कुमार ठाकुर, याचिकाकर्ता:

“यह फैसला प्रदेश के ग्रामीण लोगों के अधिकारों की जीत है। अब गांवों को चुने हुए प्रतिनिधि मिलेंगे।”

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार पर तय समय में चुनाव करवाने का दबाव बढ़ गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.